आटा, बेसन, सत्तू, मसाले या कोई भी पाउडर — सबके लिए वज़न की सटीकता और धूल पर नियंत्रण मुख्य है।
सही फ़िलर: ऑगर फ़िलर — स्क्रू से पाउडर को वॉल्यूम के हिसाब से भरता है, जिससे बारीक पाउडर में वज़न ज़्यादा नहीं जाता और धूल कम उड़ती है।
आम पैक साइज़: 50 ग्राम से 5 किलो तक। मशीन चुनने से पहले बताएँ कि आपको एक पैक में कितना वज़न चाहिए और प्रति घंटा कितने पैक।
ध्यान रखने वाली बात: हर पाउडर का बहाव अलग होता है; अपने सैंपल पर ट्रायल वीडियो ज़रूर माँगें।
कीमत: ऊपर दी गई हर पाउडर पैकिंग मशीन की कॉन्फ़िगरेशन कीमत प्रकाशित है (GST अलग)। अंतिम कीमत फ़िलर, पाउच साइज़, फ़िल्म और स्पीड पर निर्भर करती है।
खरीद कैसे होती है: अपना उत्पाद और पाउच साइज़ WhatsApp करें। हम आपके मटीरियल पर मशीन चलाकर भुगतान से पहले वीडियो भेजते हैं। चाहें तो मथुरा फ़ैक्टरी आकर मशीन चलती देखें। हैंडओवर पर ऑपरेटर ट्रेनिंग दी जाती है, स्पेयर्स कूरियर से जाते हैं और AMC उपलब्ध है।व्हाट्सऐप