नमकीन मिक्सचर में अलग-अलग साइज़ के टुकड़े और तेल होता है; मिक्स का अनुपात और वज़न दोनों बराबर रहने चाहिए।
सही फ़िलर: मल्टी-हेड वेयर — कई बकेट से वज़न मिलाकर पैक भरता है, जिससे हल्के और नाज़ुक टुकड़े टूटते नहीं और वज़न सटीक रहता है।
आम पैक साइज़: ₹5–₹10 के छोटे पैक से 1 किलो तक। मशीन चुनने से पहले बताएँ कि आपको एक पैक में कितना वज़न चाहिए और प्रति घंटा कितने पैक।
ध्यान रखने वाली बात: एक जैसी बारीक सेव के लिए कप फ़िलर भी चल सकता है; मिक्स नमकीन के लिए वेयर बेहतर है।
कीमत: ऊपर दी गई हर नमकीन पैकिंग मशीन की कॉन्फ़िगरेशन कीमत प्रकाशित है (GST अलग)। अंतिम कीमत फ़िलर, पाउच साइज़, फ़िल्म और स्पीड पर निर्भर करती है।
खरीद कैसे होती है: अपना उत्पाद और पाउच साइज़ WhatsApp करें। हम आपके मटीरियल पर मशीन चलाकर भुगतान से पहले वीडियो भेजते हैं। चाहें तो मथुरा फ़ैक्टरी आकर मशीन चलती देखें। हैंडओवर पर ऑपरेटर ट्रेनिंग दी जाती है, स्पेयर्स कूरियर से जाते हैं और AMC उपलब्ध है।व्हाट्सऐप